Sunday, July 21, 2013

अधुरा...


अधुरा हूँ अरसे से पर एक हसरत है बाकी,
तू लोट के आये और मुकम्मल हो जाऊं |

तेरी बारिश की बूंदों का मुन्तजिर हूँ बरसों से,
तू दरिया बनके आये मैं समुन्दर हो जाऊं |

ये तिश्नगी-ऐ-दिल मह से कहाँ बुझने वाली,
तू बस आँखों से पिला दे मैं शायर हो जाऊं |

यूँ पथराई आँखों से तेरी राह को तकते तकते,
यूँ ना हो कहीं मैं राह का पत्थर हो जाऊं |

तेरे पीछे हयात गुज़ार कर अब लगता है,
अपने चाहने वालों को ही मयस्सर हो जाऊँ
©लोकेश ब्रह्मभट्ट "मौन"

No comments:

Post a Comment

शुक्रिया अदा करो

खुदा की किस क़दर इनायत है शुक्रिया अदा करो  हम और तुम उसी की बनावट है शुक्रिया अदा करो ये जो दुख भरी जिंदगी है जिसका तुम्हें मलाल है  ये लाख...